इन तरीकों से घर पर ही साफ़ करें अंडरआर्म्स का कालापन!

वैक्स या रेजर के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं, जो देखने में बहुत भद्दे लगते हैं।

अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।

नींबू- नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है. नहाने से पहले इसे अंडरआर्म्स पर 1 से 2 मिनट के लिए लगाएं।

इससे आपके अंडरआर्म्स का काला हिस्सा हल्का होने लगेगा और कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

जैतून का तेल- एक चम्मच जैतून के तेल में एक चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं। इसे 1-2 मिनट तक स्क्रब करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार अंडरआर्म्स पर लगाएं।

हल्दी- अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी से आपको काफी फायदा मिलेगा. इसे नींबू के साथ पेस्ट बनाकर लगाएं।

कॉफी पाउडर- कॉफी भी डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने में मददगार है. कॉफी और शहद का पेस्ट बनाकर लगाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह लें। Cane Up इसकी पुष्टि नहीं करता है।