चीनी सम्राटों का हरम ऐसा कि मुगल भी पड़ जाएं फीके, दिल दहलाने वाली करतूतें

मुगल हरम की बहुत चर्चा होती है लेकिन चीनी बादशाहों की अय्याशी के आगे सब कुछ फीका है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में चीनी हरम के बारे में डरावने खुलासे किए गए हैं।

बताया गया कि कैसे वहां लड़कियों की जान खतरे में थी.

यहां तक कि जब चीन के सम्राट तियानकी 16 साल के हुए तो उनके लिए एक अलग हरम बनवाया गया।

हालात ऐसे थे कि चीन के मिंग राजवंश के दौरान 13 से 16 साल की लड़कियों को हरम में रखा जाता था।

5 हजार लड़कियों में से 50 लड़कियों को हरम के लिए चुना जाता था और उन्हें सम्राट की शाही नौकरानी बना दिया जाता था।

वहां भी किन्नरों को चीन की अलग-अलग जगहों से लड़कियों को ढूंढने का काम दिया गया।

केवल उन्हीं लड़कियों को चीनी सम्राट के सामने पेश किया जाता था जो दिखने में सुंदर, उम्र में छोटी और बुद्धि में तेज़ होती थीं।

कहा जाता है कि चीनी सम्राटों के काल में शाही हरम में प्रवेश के लिए हर तीन साल में एक प्रतियोगिता होती थी।